Posts

सेंसेक्स 36 अंक नीचे और निफ्टी 10 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 390 अंक नीचे बंद हुआ था सप्ताह में आज बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन सेंसेक्स 36.58अंक नीचे और निफ्टी 10.05पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ साथ बंद हुआ था। सुबह सेंसेक्स 421.76 अंक ऊपर और निफ्टी 138.45 पॉइंट ऊपर खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 710 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.19 अंक ऊपर 30,196.17 पर और निफ्टी 55.85 पॉइंट ऊपर 8,879.10 पर बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद मंगलवार को भारतीय बाजारों के साथ कई देशों के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 390.51 अंक नीचे 24,206.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.54 फीसदी गिरावट के साथ 49.72 अंक नीचे 9,185.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 30.97 पॉइंट नीचे 2,922.94 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 10.59 अंक नीचे 2,887.98 पर बंद हुआ। इधर इटली और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन जर्मनी के बाजार में बढ़त रही। कोरोना से देश और दुनिया में मौतें देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,06,475 हो गई है। इनमें 60,858 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 42,309 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,302 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,986,332 हो चुकी है। इनमें 324,910 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 93,533 हो चुकी है। 09:15 AMसेंसेक्स 162.94 अंक ऊपर 30,359.11 पर और निफ्टी 54.25 पॉइंट ऊपर 8,933.35 पर कारोबार कर रहा है। दुनियाभर के ज्यादातरबाजारों में रही गिरावट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: May 20 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates https://bit.ly/3cIFTR6

Coronavirus: नॉन कोविड-19 मरीजों से वसूला जा रहा कोरोनो सिक्योरिटी चार्ज, प्रशासन ने साधी चुप्पी  हैरान करने वाली बात ये है कि जब हम इन शिकायतों के साथ नगर पालिका कमिश्नर के पास जाते हैं, तो ना तो वो फोन पर जवाब देते हैं और ना हीं मिलने का वक्त देना पसंद करते हैं.  https://bit.ly/2z86XKV

ई-पास के लिए सरकार ने लांच की नई वेबसाइट, 17 राज्य के लोगों को 5 भाषाओं में मिलेगी सुविधा देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का चौथा दौर शुरू हो गया है। लोगों को इस शहर दूसरे शहर जाने के लिए ई पास लेना होता है। सरकार ने ट्रैवल के लिए मूवमेंट पास अप्लाई करने के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर अभी 17 राज्यों के लिए ई-पास अप्लाई करने की सुविधा है। जो लोग किसी कारण से एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रैवल करना चाहते हैं तो नई सरकारी वेबसाइट पर अप्लाय कर सकते हैं। अलग-अलग कैटेगिरी में कर सकते हैं अप्लाय इस वेबसाइट से न केवल ई-पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं बल्कि ई-पास ऐप्लिकेशन का स्टेटस भी जान सकते हैं। वेबसाइट पर दी गईं गाइडलाइन्स के मुताबिक, इन ई-पास को निश्चित ट्रैवल कैटिगरी के तहत अप्लाय किया जा सकता है। इनमें स्टूडेंट्स, जरूरी सर्विस प्रोवाइडर, टूरिस्ट, तीर्थयात्री, इमरजेंसी/मेडिकल ट्रैवल और शादी शामिल हैं। सभी जानकारी के साथ आपको यात्रा के कारण के लिए प्रूफ भी देना होता है। पास बनवाने की प्रोसेस? सबसे पहले https://bit.ly/2WJDvUB वेबसाइट पर जाएं। यह बेवसाइट हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगू, असमी और मलयालम में उपलब्ध है। जैसे ही वेबसाइट ओपन होगी दो ऑप्शन आते हैं- ई-पास के लिए अप्लाई करें, अपनी एप्लीकेशन को ट्रैक करें। जिन्हें ई-पास के लिए अप्लाई करना है, उनके सामने राज्य को चुनने का ऑप्शन आएगा। उदाहरण के लिए, आप अगर भोपाल में रह रहे हैं, तो आपको मध्य प्रदेश चुनना होगा। फिर एक और लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करके आप राज्य के ई-पास वाले पेज पर चले जाएंग। मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा, OTP के ज़रिए उसका वेरिफिकेशन होगा. फिर एक फॉर्म खुलेगा. कुछ सवाल होंगे। नाम, पता, किस काम से जाना है, कहां जाना है। ये सब आपको भरना होगा. कुछ ज़रूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। सारी जानकारी भरने के बाद जब आप फॉर्म जमा कर देंगे, तब वेबसाइट से जुड़े सरकारी अधिकारी आपका आवेदन देखेंगे। उसी के आधार पर फैसला होगा कि आपको पास दिया जाए या नहीं। ई-पास बनने पर आपको फोन पर मैसेज आएगा। यात्रा के दौरान ई-पास की एक सॉफ्ट / हार्ड कॉपी रखें। इसकी जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा आपका आवेदन किस स्टेज पर है, ये पता करने के लिए भी वेबसाइट पर ‘ट्रैक एप्लीकेशन’ वाला ऑप्शन है, वहां आप पता कर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today https://bit.ly/3cIFTR6

Top10: Centre to decide on spl train’s schedule https://bit.ly/368Wmvg

10 books Bill Gates wants you to read this summer https://bit.ly/368Wmvg

How Samsung may be 'important part' of iPhone 12 https://bit.ly/368Wmvg

लॉकडाउन में छूट के बावजूद बेरोजगारी दर 24 फीसदी बढ़ी, अर्थव्यवस्था को सुधरने में लग सकता है काफी वक्त : CMIE देशव्यापी लॉकडाउन में छूट के बावजूद भारत में बेरोजगारी दर बढ़ती ही जा रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार 17 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी रही है, यह लगभग अप्रैल के जैसा ही है। यानी कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बावजूद बेरोजगारी दर पर खास असर नहीं पड़ा है। हालांकि इस ढील का श्रम भागीदारी दर पर जरूर थोड़ा असर हुआ है। इसमें बढ़त हुई है जो कि 26 अप्रैल के हफ्ते में अब तक के सबसे निचले स्तर 35.4 फीसदी तक पहुंच गई थी। 17 मई के हफ्ते में यह बढ़कर 38.8 फीसदी तक पहुंच गई है। श्रमिकों के लिए रहेंगे मुश्किल भरे दिन CMIE रिपोर्ट के मुताबिक, अर्थव्यवस्था को सुधरने में काफी समय लग सकता है और श्रमिकों के लिए अभी आने वाले दिन मुश्किल भरे ही रहेंगें। ट्रांसपोर्ट सेवाएं शुरू होने के बाद कुछ आर्थिक गतिविधियां बढ़ने को लेकर संभावना जताई जा रही है। बेरोजगारी ने बनाया था रिकॉर्ड कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से भारत में लोगों के रोजगार में जबरदस्त कमी आ गई है। इसके पहले सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, 3 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी दर बढ़कर रिकॉर्ड 27.11 फीसदी तक पहुंच गई थी। यानी हर चार में से एक व्यक्ति बेरोजगार हो गया। यह देश में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी की दर है। 84% से अधिक घरों में मासिक आमदनी में गिरावट हाल में जारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी कि रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 84 फीसदी से ज्यादा घरों की मासिक आमदनी में गिरावट दर्ज की गई है। देश में कामकाजी आबादी का 25% हिस्सा इस समय बेरोजगार हो चुका है। 2.70 करोड़ युवाओं की नौकरी गई सीएमआईई की स्टडी के मुताबिक देश में बेरोजगारी के आंकड़े भी तेजी से बढ़े हैं। 21 मार्च को भारत में बेरोजगारी की दर 7.4 फीसदी थी, जो 5 मई को बढ़कर 25.5 फीसदी हो गई है। स्टडी के मुताबिक देश में 20 से 30 साल आयु वर्ग के 2 करोड़ 70 लाख युवाओं को अप्रैल में नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लाॅकडाउन में ढील के चलते श्रम भागीदारी दर में बढ़ोतरी हुई है https://bit.ly/3cIFTR6

Lockdown: बिहार में ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा, इन नियमों का रखें ध्यान बिहार में लॉकडाउन के दौरान ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत ऑटो और ई-रिक्शा चलाए जाएंगे. ये निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया गया. https://bit.ly/2z86XKV

सीमा पार 300 से ज्‍यादा आतंकी भारत में घुसपैठ की ताक में, जम्मू-कश्मीर के DGP ने चेताया भारत में सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं. https://bit.ly/2z86XKV

Cyclone Amphan live: 19 NDRF teams on ground Cyclone Amphan will make landfall close to Sundarbans between Digha (West Bengal) and Hatiya Islands (Bangladesh) as an "extremely severe cyclonic storm" on Wednesday afternoon or evening, dumping heavy rain with howling winds at sustained winds of 155-165 kmph, gusting to 185 kmph. Stay with TOI for all the latest updates: https://bit.ly/368Wmvg

'World cricket cannot afford IPL cancellation' As sports, and cricket - from an India perspective - looks to limp back to normalcy in the coming months, there's much to worry about as the game's economy lies in a shamble. Few understand the sport's global and local economics from a bird's eye view like Sundar Raman. https://bit.ly/368Wmvg

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर प्रवासी श्रमिकों की भीड़, बसों में भरकर ले जाए जा रहे शेल्टर होम दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर आज भी भीड़ है. सरकार की तमाम घोषणाओं के बावजूद मजदूरों तक मदद नहीं पहुंच रही है.  https://bit.ly/2z86XKV

गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों को कार्यालय फिर से आना शुरू करने से छूट दें: केद्र ने विभागों से कहा कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को सभी केंद्रीय सरकारी विभागों से गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग कर्मियों को ऑफिस नहीं बुलाने को कहा है. https://bit.ly/2z86XKV

महाराष्ट्र: 37 हजार के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 76 लोगों की मौत हालांकि सूबे में अब तक कुल 9,639 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं. https://bit.ly/2z86XKV

दिल्ली पुलिस शख्स को देगी 75 लाख का मुआवजा, हाईकोर्ट ने इस वजह से दिया ऐसा आदेश हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़ित को दिल्ली पुलिस की लापरवाही और विफलता के लिए हर्जाने का दावा करने का अधिकार है. https://bit.ly/2z86XKV

सावधान! आज कोहराम मचा सकता है सुपर साइक्लोन AMPHAN, पीछे छोड़ जाता है तबाही सुपर साइक्लोन अम्फान (Amphan) की वजह से पश्चिम बंगाल में अफरा-तफरी का माहौल है. अम्फान पश्चिम बंगाल के ऊपर से होकर गुजरेगा और इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए बिजलीघर ने पूरे दमखम से इसका मुकाबला करने की तैयारी कर ली है. राज्य के सभी मेंटेनेंस के कर्मी 24X7 मौजूद रहेंगे. https://bit.ly/2z86XKV

India too may ban 27 outlawed pest killers The Centre has proposed banning 27 insecticides which are currently being used by farmers in India though they have long been banned in many countries across the globe due to the threat they pose to human and animal health. The agriculture ministry issued a draft proposal on the ban on May 14, saying use of these 27 insecticides is likely to “involve risk to human beings and animals”. https://bit.ly/368Wmvg

Blog: India’s migrants — The nowhere men https://bit.ly/368Wmvg

I am taking malaria drug: Trump President Donald Trump said Monday that he is taking a malaria drug to lessen symptoms should he get the new coronavirus, even though the drug is unproven for fighting Covid-19. Trump told reporters he has been taking the drug, hydroxychloroquine, and a zinc supplement daily “for about a week and a half now.” https://bit.ly/368Wmvg

कोरोना के मरीजों के लिए बनकर तैयार हुआ देश का पहला ओपन हॉस्पिटल, इतने बेड की है क्षमता कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए देश का पहला ओपन हॉस्पिटल मुंबई में बनकर तैयार है. महाराष्ट्र के सीएम उद्वव ठाकरे ने सोमवार को इस ओपन हॉस्पिटल का दौरा भी किया.   1008 बेड वाले इस ओपन हॉस्पिटल में मरीजों के रहने, ऑक्सीजन और मेडिकल की जांच की सुविधाएं बनाई गई हैं. https://bit.ly/2z86XKV