सब्जी विक्रेता की पत्नी संक्रमित मिली, ये बीमारी कैसे उस तक पहुंची? हेल्थ टीम खोज रही इसका जवाब उद्योग नगरी

कानपुर के लिए बीते 24 घंटे राहत भरे रहे। यहां महज एक पॉजिटिव केस सामने आया। वह एक सब्जी विक्रेता की पत्नी है। उस तक कोविड-19 का संक्रमण कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। बुधवार शाम कांशीराम व हैलट अस्पताल से 18 को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 308 केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात है कि, इनमें आधे से अधिक 179 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। सात की मौत हुई है। एक्टिव 123 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सब्जी विक्रेता की पत्नी संक्रमित मिली
बुधवार को केजीएमयू और जीएसवीएम कोविड-19 लैब से आई रिपोर्ट में फीलखाना थाना क्षेत्र की एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई। वह एक सब्जी विक्रेता की पत्नी है। दरअसल गर्भवती महिला को सांस लेने में दिक्कत थी तो वो दो दिनों तक महिला जिला अस्पताल डफरिन में भर्ती थी। डॉक्टरों ने एहतियातन महिला के सैंपल लिए थे। मेडिकल टीम संक्रमित महिला के घर पहुंची, लेकिन उस तक संक्रमण कैसे पंहुचा? परिवार के सदस्य नहीं बता पाए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पति और दोनों बच्चों को क्वारैंटाइन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

इन पांच जगहों से सबसे अधिक सामने आए केस

तब्लीगी जमातियों से शुरू हुए संक्रमण ने शहर के 25 फीसदी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना ने शहर के पांच इलाकों में इस तरह पैर पसारे कि स्वास्थ्य महकमे के भी पसीने छूट गए। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 308 है। जिसमें से 5 ऐसे एरिया हैं, जहां सबसे अधिक संक्रमित पाए गए थे। कुलीबाजार से 96, कर्नलगंज से 76, बाबूपुरवा से 20 और बजरिया से 16 व जाजमऊ से 14 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर कानपुर की है। यहां प्रशासन हॉटस्पॉट एरिया में सैनिटाइजेशन करा रहा है। बुधवार को 18 मरीज डिस्जार्च हुए।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/kanpur-coronavirus-news-today-latest-update-may-14th-active-cases-of-corna-in-uttar-pradesh-kanpur-city-area-wise-127300335.html

Comments