उत्तर प्रदेश में आए दिन मजदूरों के साथ हादसे हो रहे हैं। कहीं रेलवे ट्रैक पर मजदूर जान गंवा रहे हैं तो कहीं बस या ट्रक की टक्कर से एक पल में सब कुछ खत्म हो जा रहा है। मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात हुए हादसे केबाद अब औरैया में हुआ हादसा इसी की गवाही दे रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि औरैया में 24 से ज्यादा मजदूरों की जान जा सकती थी अगर कुछ मजदूर एक कप चाय के लिए न रुके होते। पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर चाय पीने के लिए रुके थे जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।
डीसीएम में सवार ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं। मजदूर एक लंबा सफर तय करते हुए राजस्थान से आ रहे थे। पूरी रात डीसीएम में काटने के बाद सुबह होने वाली थी। लेकिन इसे मजदूरों की बदकिस्मती कहें या काल का कुचक्र, उन्हें सुबह का सूरज नहीं देखने को मिला। जिंदगी की अंगड़ाई, मौत की आहट को नहीं भांप सकी। काली रात ने चंद लमहों में सब कुछ तबाह कर दिया।
चश्मदीदों के मुताबिक दिल दहला देने वाला हादसा उस वक्त हुआ जब कई मजदूर डीसीएम रोककर चाय पी रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले मजदूरों की तादाद कहीं ज्यादा होती अगर वे चाय पीने के लिए उतरे न होते।
सुबह होने से पहले ही चाय पीने के लिए रुके थे मजूदर
सुबह होने से पहले मजदूरों को चाय पीने की तलब लगी और शायद इस चाय ने ही उनकी जिंदगी-मौत के फासले का फैसला कर दिया। सड़क किनारे खड़े डीसीएम को ट्रक ने उस वक्त टक्कर मारी, जब कुछ मजदूर पास ही के एक ढाबे में चाय पी रहे थे। मरने वालों में से ज्यादातर मजदूर टक्कर मारने वाले ट्रक में सवार थे। इस ट्रक में चूने की बोरियां लदी हुई थीं। बताया जा रहा है कि कई मजदूर नींद में ही मौत के आगोश में समा गए। इस घटना के बाद सामने आई एक तस्वीर में मजदूरों के सामान के ढेर को भी देखा जा सकता है।
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात 6 मजदूरों की जान गई थी
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तीन हादसों में 16 मजदूरों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के गुना में बस और कंटेनर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हुई। 54 जख्मी हो गए। हादसा देर रात दो बजे बाइपास मार्ग पर हुआ। यह सभी लोग उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात रोडवेज की बस ने 6 मजदूरों कि कुचल दिया। ऐसा ही एक हादसा बिहार में भी हुआ। यहां भी प्रवासियों की बस ट्रक से टकराई। दो लोगों की जान चली गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/a-cup-of-tea-has-created-a-gap-between-life-and-death-lifes-fire-could-not-detect-the-sound-of-death-127307428.html
Comments
Post a Comment