शहर में कोरोना से तीसरी मौत; रिटायर्ड पीसीएस कर्मचारी ने दम तोड़ा, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 93 तक पहुंची
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। शनिवार को कोरोना से संक्रमित रिटायर्ड पीसीएस ने दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।जिले में अब तक कोरोना वायरस के 93 मामले सामने आ चुके हैं। आज कोरोना संक्रमित से तीसरी मौत के बाद 35 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसमें 55 लोग ठीक हो चुके हैं।
वहीं शुक्रवार को आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के एक रिटायर्ड प्रोफेसर समेत तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसमे जंसा निवासी मुंबई से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इस बीच सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शिवाला निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर और पहले से संक्रमित हुए नरिया निवासी पूर्व एडीएम के 42 वर्ष बेटे की कोरोना रिपोर्ट आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी लैब से पॉजिटिव आने के बाद दोनों लोगों को भर्ती करा दिया गया है।
दो नए मामले सामने आए हैं
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आये हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी जिले में शुक्रवार को बीएचयू प्रयोगशाला से 66 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जनपद में आज कुल 175 नमूने लिए गए।
उन्होंने बताया कि थाना भेलूपुर अंतर्गत शिवाला अस्सी नया हॉटस्पॉट क्षेत्र बनेगा। इस नए क्षेत्र को मिलाकर जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 34 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 93 हो गई है जिसमें 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी 35 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/third-death-in-the-city-infected-retired-pcs-dies-number-of-infected-patients-in-district-rises-to-93-127307447.html
Comments
Post a Comment