संक्रमण की चपेट में आने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत: शहर में संक्रमण से 8 वीं मौत, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 के पार

कानपुर-कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में संक्रमण से यह 8 वीं मौत है। बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शव को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया । परिवार के नौ सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और क्वारैंटाइन कराया गया है। शहर में संक्रमितों की संख्या 311 पहुंच गई है। जबकि 192 पेसेंट डिस्चार्ज होकर घरों को लौट चुके है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पता लगाने में जुटी है कि बुजुर्ग तक संक्रमण कैसे पहुंचा।

गुरूवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लैब से आई रिपोर्ट में 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस रिपोर्ट में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग के मौत की पुष्टी हुई है। मूलगंज के रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग रेलवे से रिटायर थे। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत थी और उनका सुगर बढ़ा हुआ था। परिजनों ने उन्हे पहले लोको अस्पताल में भर्ती कराया था । जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन बुधवार सुबह हैलट के न्यूरों साइंस कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बुजुर्ग के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजते हुए उन्हे वेंटिलेटर पर रखा था। बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई थी । गुरूवार को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बुजुर्ग की मौत के बाद पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया जा रहा है

बुजुर्ग की मौत के बाद आई रिपोर्ट के बाद लोको अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। पूरे अस्पताल को बंद कर सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। मृतक के घर के आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है। परिवार के 9 लोगों का कोरोना टेस्ट कराने के बाद क्वारैंटाइन कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बुजुर्ग तक संक्रमण पहुंचा। बुजुर्ग तक संक्रमण फल , सब्जी के माध्यम से पहुंच सकता है या फिर परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से पहुंच सकता है।

इसके साथ गुरूवार को आई रिपोर्ट में ओईएएफ कर्मी और एक महिला संक्रमित पाई गई है। 54 वर्षीय ओईएएफ कर्मी फीलखाना की पीली बिल्डिंग में रहते है। ओईएएफ कर्मी की हालत गंभीर है। उन्हें हैलट के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही रामनारायण बाजार में रहने वाली 56 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया है। दोनों ही संक्रमितों के परिवाजनों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इसके साथ ही आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकडा 300 को पार कर गया है। यहां संक्रमण की वजह से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/kanpur-coronavirus-death-update-73-year-old-man-dies-due-to-corona-confirmed-covid-cases-in-uttar-pradesh-kanpur-city-at-300-127303991.html

Comments