देश के विभिन्न प्रांतों से प्रवासी मजदूरों के आने के बाद गाजीपुर जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार की सुबह सात और पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ गई है।इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 21 तक पहुंच गई है। जिसमें कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 है। छह मरीजों को पहले ठीक किया जा चुका है।
कोरोना मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित गांव को हॉटस्पॉट बनाकर कर सील करने की कार्रवाई चल रही है। नये कोरोना मरीजों में बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर में एक महिला समेत पांच लोग, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर में एक और मनिहारी ब्लॉक के भरथना में एक व्यक्ति जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला है। ये सातों मुंबई से जिले में चार दिन के भीतर आए हैं। सीएमओ डा. जीसी मौर्य व कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने इसकी पुष्टि की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/ghazipur-coronavirus-news-updates-confirmed-corona-cases-in-ghazipur-jump-by-21-as-seven-test-covid-19-positive-uttar-pradesh-city-ghazipur-127304002.html
Comments
Post a Comment