संत शोभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल भीड़ के खिलाफ हुई कार्रवाई, पुलिस ने 4200 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

कानपुर में लॉकडाउन का उलंघन कर संत शिरोमणी शोभन सरकार के अंतिम संस्कार में जुटी हजारों की भीड़ पर पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो थानों में 4200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। दरअसल बीते बुधवार सुबह डौंडिया खेड़ा में 1000 टन सोना दबे होने की भविष्यवाणी करने वाले संत शिरोमणी शोभर सरकार का निधन हो गया। ब्रह्मलीन होने की खबर सुनकर अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके आश्रम पहुंच गए । वहीं शव यात्रा से लेकर अंतिम संस्कार तक हजारों कई हजार लोगों की भीड़ जुट गई जिसमें विधायक और कई पार्टियों के बड़े नेता भी शामिल थे।

शोभन सरकार के अंतिम की अंमिम यात्रा में लोग शोसन डिस्टेसिंग का पालन करना भूल गए। लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। यह सब पुलिस के सामने होता रहा। लेकिन पुलिस ने किसी को भी रोकने का प्रयास नहीं किया। शोभन सरकार के शव यात्रा जिस भी सड़क और मोहल्ले से निकली हजारों की भीड़ जुटती चली गई।

शोभन सरकार की इच्छानुसार सुनोढ़ा घाट पर जल समाधि दी गई थी

बुधवार सुबह शोभन सरकार ने मंदिर परिसर में बने अरोग्यधाम में अंतिम सांस ली। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी। कुछ ही देर में हजारों की संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए। इसके बाद भीड़ सिलसिला रूका नहीं बल्कि बढ़ता ही चला गया। बाबा के पार्थिव शरीर को उनके आश्रम में अतिंम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद उनकी शव यात्रा निकाली गई चौबेपुर के सनोढा घाट स्थित आश्रम में अंतिम दर्शन में रखा गया। बाबा की इच्छानुषार सुनोढ़ा घाट में जल समाधि दी गई।

गुरूवार को शोभन सरकार के अंतिस संस्कार में जुटी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत चौबेपुर थाने में तीन मुकदमें दर्ज किए है। एक मुकदमा कानपुर देहात के शिवली थाने में दर्ज किया गया है।

जनपद कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में शोभन मंदिर आता है। शिवली थाने में 100 अज्ञात लोगों के खिलॉफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कानपुर नगर के चौबेपुर थाने के एसएचओ विनीत तिवारी ने सुनोढ़ा घाट पर जुटी 2 हजार की भीड़ पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसआई अंजली तिवारी ने बंदीमाता मंदिर तिराहे पर जमा 1200 लोगों की भीड़ पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसआई देवेंद्र कुमार ने बेलारोड क्रासिंग पर जमा 900 लोगों की भीड़ पर मुकदमा दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संत शोभन सरकार का बुधवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाते हुए लगभग चार हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/kanpur-coronavirus-news-updates-sadhu-shobhan-sarkar-funeral-last-rites-in-uttar-pradesh-kanpur-today-news-updates-127303958.html

Comments