अब तक 3902 पॉजिटिव: राज्य में 2072 संक्रमित स्वस्थ हुए, मेरठ-सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में 147 नए मरीज़ पॉसिटिव पाए गए हैं जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3902 तक पहुंच गई है। इसमें 1742 एक्टिव केस हैं। यूपी में अब तक 2072 मरीज सही होकर अपने घर लौटचुके हैं जबकि संक्रमण की वजह से अब तककुल 88 लोग दम तोड़ चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, 40 मरीज अवध क्षेत्र में तो सबसे ज्यादा बाराबंकी में 12, जबकि बहराइच के 11 मरीज है। सुल्तानपुर में चार, लखनऊ, बाराबंकी व बलरामपुर में तीन , गोंडा, अमेठी व श्रावस्ती में दो-दो और अयोध्या में एक मरीज पाया गया हैं। हापुड़ में कोरोना के 10 मरीज़ मिले हैं। एक ही परिवार के 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। लैब टेक्नीशियन के परिवार के 2 लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। पिलखुवा, मजिदपुरा में एक महिला संक्रमित मिली हैं।

मेरठ और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य हटाए गए: प्रदेश सरकार ने एलएमआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में लापरवाही बरतने के मामले में हटा दिया है। मेरठ के कम्युनिटी मेडिकल विभाग के हेड डॉ. एसके गर्ग को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कन्नौज मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. डीएस मरतोलिया को सहारनपुर का प्राचार्य बनाया गया है।

3902 पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: आगरा में 785, कानपुर नगर में 312, लखनऊ में 271, मेरठ में 286,गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 249, सहारनपुर में 208, फिरोजाबाद में 194, गाजियाबाद में 169, मुरादाबाद में 151, वाराणसी में 92, बुलन्दशहर में 77, अलीगढ़ में 66, हापुड़ में 61, मथुरा में 56, रायबरेली में 50, बिजनौर-बस्ती में 46-46, जालौन में 36, बहराइच 35, संतकबीर नगर-सिद्धार्थनगर 34-34, अमरोहा-शामली में 33-33, रामपुर में 31, झासी में 30, संभल में 28, मुजफ्फरनगर-प्रयागराज-सीतापुर में 26-26, बागपत में 25, कन्नौज में 23, सीतापुर में 22, बांदा-गोण्डा, 21-21, हाथरस में 19, औरैय्या में 18, बदायूंमें 17 व प्रतापगढ़ में 16, ग़ाज़ीपुर-लखीमपुर खीरी-श्रावस्ती-सुल्तानपुर में 14-14 मरीज सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा अमेठी-जौनपुर में 13-13, महराजगंज-एटा-बरेली में 11-11, गोरखपुर-मैनपुरी-बाराबंकी-गोरखपुर-आजमगढ़ में 10-10, चित्रकूट - फर्रुखाबाद में 8, मिर्जापुर-कासगंज में 7-7, कौशाम्बी-फतेहपुर-उन्नाव में 6-6, बलरामपुर में -5, पीलीभीत-देवरिया 4-4, इटावा-भदोहीं-कुशीनगर-कानपुर देहात व महोबा में 3-3, मऊ-शाहजहांपुर में 2-2, हमीरपुर-सोनभद्र-चंदौली-अयोध्या में 1-1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

2072 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज: आगरा से 394, लखनऊ से 211,कानपुर नगर से 170, सहारनपुर व गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 159, फ़िरोज़ाबाद से 119, मुरादाबाद से 98, मेरठ से 81, गाजियाबाद से 83, बुलन्दशहर से 56, सीतापुर, वाराणसी में 55, रायबरेली से 41, हापुड़ से 31, बिजनौर से28, अमरोहा से 26, अलीगढ़-बस्ती से 24-24, मुजफ्फरनगर-संतकबीरनगर से 23- 23,सीतापुर-वाराणसी में 51, रामपुर से 21, कन्नौज से 19, संभल से 18 बदायूं, रामपुर-बागपत से 16-16, औरैय्या से 12, बहराइच से 11, बरेली-मथुरा से 10-10, आज़मगढ़-एटा से 8-8, प्रतापगढ़ से 7, गाजीपुर-कन्नौज-महराजगंज से 6-6, हाथरस-जौनपुर से 5-5, लखीमपुर-खीरी-बाँदा-मैनपुरी से 4-4, कासगंज-सुल्तानपुर-श्रावस्ती से 3-3, पीलीभीत-हरदोई-मिर्जापुर-कौशाम्बी-महोबा-इटावा-गोंडासे 2-2, शाहजहांपुर-बाराबंकी-प्रयागराज-भदोहीं-उन्नाव-मऊ -बलरामपुर से 1-1 कोरोना पेशेंट्स को पूर्णतया स्वस्थ होने के बादडिस्चार्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब पहुंच गई है। संक्रमण की वजह से अब तक 80 से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/so-far-3902-in-which-1742-active-cases-2072-infected-in-the-state-are-healthy-action-against-principal-of-meerut-saharpur-medical-college-127303978.html

Comments