औरैया बस हादसे पर सियासत गरमायी; अखिलेश-मायावती व प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, सरकार ने 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 36 लोग घायल हो गए।भीषण सड़क हादसे को लेकर राजनीतिक दलों के बयान आना शुरू हो गए हैं। एक ओर जहां राजनेता इस घटना पर दुख जता रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश सरकार को इस घटना के लिए दोषी भी ठहरा रहे हैं। इस हादसे को लेकर उप्र के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पूर्व सीएम मायावती और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी टि्वट कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं औरैया हादसे की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने आदेश दिया है कि बॉर्डर के दोनों थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाएं।
अखिलेश ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का भी एलान किया
अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद अपने ट्वीट में कहा-उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक गरीब प्रवासी मजदूरों की मौत पर मुझे अवर्णनीय दुख है। मैं घायलों के लिए दुआएं करता हूं। सब कुछ जानकर... सब कुछ देखकर भी... मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं।आखिलेश यादव नेऔरैया हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की है।
पूर्व सीएममायावतीने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
औरैया में हुए हादसे को लेकर घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने यूपी में आने या राज्य से गुजरने वाले मजदूरों के भोजन, आने-जाने और ठहरने की उचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारियों द्वारा सीएम के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण औरैया में एक बड़ा हादसा हुआ। मैं मुख्यमंत्री से उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करती हूं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया। इस दुर्घटना में मृत और घायल हुए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।
##
मुख्यमंत्री योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
औरैया बस हादेस में मारे गए मृतकों के परिजनों के लिए किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान सरकार ने किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथी हीमृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।वहीं औरैया हादसे की समीक्षा करते हुए आदेश दिया है कि बॉर्डर के दोनों थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए। क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी है।
योगी ने एसएसपी, एडिशनल एसपी मथुरा एवं एसएसपी आगरा व एडिशनल एसपी आगरा सभी से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही साथ एडीजी आगरा जोन, आईजी आगरा जोन इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया।कांग्रेस की महासचिव
##
प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि- औरैयाकी हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?
##
दरअसल, उत्तर प्रदेश के औरैया जिलेमें शनिवार तड़के 3:30 बजे हाईवे परएक ट्रक ने दूसरे ट्रक कोटक्करमार दी।इसमें 24मजदूरोंकी मौत हो गई। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बतायाहै कि 35 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 20 को जिला अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 15 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर,मध्यप्रदेश के सागर जिले के बांदा के नजदीक एक सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई।एएसपी प्रवीण भूरिया ने बताया किजिस ट्रक में मजदूरसवार थे। वह पलट गया। ये लोगमहाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/auraiya-accident-news-update-akhilesh-yadav-bsp-mayawati-priyanka-gandhi-targets-on-yogi-adityanath-uttar-pradesh-govt-127307492.html
Comments
Post a Comment