दो विदेशी जमातियों समेत 25 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 312

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायर का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की देर रात आयी सैंपल रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें दो विदेशी जमाती भी शामिल हैं जो शहर में बनायी गई एक अस्थायी जेल में बंद है। नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। पिछले एक सप्ताह से शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

शहर के एक वरिष्ठ फीजिशियन भी कोरोना की चपेट में आए
कोरोना पॉजिटिव की चपेट में शहर के एक वरिष्ठ फिजिशियन भी आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला के परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं, महिला पहले की कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती है। मुंबई से वापस मेरठ आया शास्त्रीनगर ए ब्लॉक का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। अब शास्त्रीनगर का ए ब्लॉक भी हॉट स्पॉट बन गया है।

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि सब्जी मंडी से संक्रमित हुए चार नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 312 हो गई है। हालांकि इनमें से 95 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं। कोरोना पॉजिटिव 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

नए कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। नए इलाकों से मरीज सामने आने पर हॉट स्पॉट की संख्या भी बढ़ रही है। अस्थायी जेल में बंद दो विदेशी जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से भी हड़कंप मचा है। इस अस्थायी जेल में 113 बंदी बताए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक साथ 25 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद शहर में लॉकडाउन की सख्ती और बढ़ा दी गई है।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/meerut-coronavirus-cases-news-confirmed-corona-cases-meerut-district-jump-312-as-two-jamaat-tablighi-jamaat-members-test-postive-127307461.html

Comments